कौशाम्बी, मार्च 12 -- चरवा थाने के काजू गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर मां-बेटे की कुल्हाड़ी-गड़ासे से हमला कर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस घायलों को अचेत हाल में मेडिकल कालेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत मच गई। सूचना के बाद आधी रात आईजी ने मौका-मुआयना किया। घटना की जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया। वारदात में चरवा पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी मां के साथ फरार है। काजू गांव निवासी 22 वर्षीय कल्लू उर्फ सरबजीत पुत्र संगम लाल सोमवार की रात करीब नौ बजे अपनी मां 45 वर्षीय संगीता देवी के साथ कमरे में सोया था। जबकि उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.