फिरोजाबाद, फरवरी 2 -- थाना मटसेना में अपर सिविल जज के आदेश पर दयाराम पुत्र राम सहाय निवासी करकौली ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह और उसकी पत्नी अनीता, बेटी रजनी, अंजली, बेटा रिषी, भाई जयराम, मीना प्लाट पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के रामौतार पुत्र प्यारेलाल, सत्येंद्र पुत्र सोने लाल, अनिल, चंद्रपाल, तीन चार अन्य लोगों ने आकर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी से प्रहार कर सत्येंद्र ने दयाराम का सिर फाड़ दिया। परिवारीजनों को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...