नैनीताल, फरवरी 8 -- भीमताल। कुलोरी-पोखरी मोटर मार्ग पर 3 करोड़ 63 लाख से डामरीकरण होगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया धारी ब्लॉक के कुलोरी से पोखरी नौगुनिया तक मार्ग पर डामरीकरण न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात में किसानों को अपनी उपज मंडी तक लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पीएमजीएसवाई फेस 4 के तहत प्रस्ताव भेजा गया। मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए शासन से 3 करोड़ 63 लाख की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जल्द मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.