घाटशिला, फरवरी 8 -- गालूडीह, संवाददाता। बड़ाखुर्शी पंचायत के कुलियाणा गांव में कुलेश्वर महादेव मंदिर का सातवां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के संस्थापक विकास महतो, पत्नी कल्पना महतो और बेटी तनुश्री महतो और बेटा सुब्रतो महतो ने शनिवार को महिलाओं के साथ कुलियाणा स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे जहां से ढोल-नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकली जो मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ाखुर्शी, पाइरागुड़ी, पुतरु खड़िया कॉलोनी, बिरिहिगोड़ा, कुलियाणा के लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के द्बारा लाए कलश से बाबा कुलेश्वर महादेव का स्नान कराया गया। पुजारी वेणु बनर्जी के द्बारा विधिवत पूजा पाठ किया गया। इसके बाद महाभोग का आयोजन किया गया। इसके साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, र्स्पोट्स, बाउल संगीत सहित मैजिक शो का भी आयोजन रखा गया था। म...