चंदौली, जुलाई 10 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चन्द्रप्रभा बांध के नीचे बुधवार को स्नान करते समय पैर फिसल जाने पर बिहार निवासी 50 वर्षीय प्रभात सिंह की डूबकर मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली काार्रवाई में जुटी है। बिहार कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभात सिंह अपने साथियों के साथ बुधवार को चंद्रप्रभा बांध पर पिकनिक मनाने अ ाया था। इस दौरान प्रभात साथियों के साथ चंद्रप्रभा बांध के नीचे स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में बहते हुए चला गया। साथियों के शोर मचाने पर पुलिस पहुंच गई। वही काफी प्रयास के बाद शव निकाला गया। इसके बाद पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होने मृतक के परिजन रोते बिलखते पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.