सिद्धार्थ, जून 1 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में कुलसचिव डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विवि परिवार ने डॉ. सिंह के प्रशासनिक कार्यकाल, सेवाभाव एवं अनुशासित नेतृत्व के लिए उन्हें हार्दिक श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि कुलसचिव के रूप में कुशल प्रशासनिक दृष्टि ने विश्वविद्यालय को एक सुदृढ़ प्रशासनिक ढांचा प्रदान किया है। वित्त अधिकारी अजय सोनकर, मुख्य नियंता प्रो. दीपक बाबू, हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सचिन कुमार दुबे, उप कुलसचिव दीनानाथ यादव, डॉ. देवबाग सिंह, सत्यम मिश्रा, विवेक सिंह, स्ववित्तपोषित प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. गोविंद शरण सिंह व मनु लॉ कॉलेज निचलौल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह उपस्थित थे। संचालन डॉ. अविनाश प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.