लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में विश्व वन दिवस के तहत वनस्पति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी लखनऊ चैप्टर की ओर से जागरूकता व्याख्यान और वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। भारत में घटती वन विविधता विषय पर मुख्य व्याख्यान पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. उमा शंकर सिंह ने दिया। इस दौरान कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय समेत कई शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. गौरी सक्सेना ने कहा विश्व वन दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.