रांची, जून 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल को उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए- इंडियन अचीवर्स अवार्ड- 2025, से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंडियन अचीवर्स फोरम की ओर से प्रदान किया जाता है, जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य करनेवाले भारतीयों को पहचान देता है। डॉ पाटिल ने पिछले 27 वर्षों में उपभोक्ता कानून, विधि शिक्षा और नीति निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने ऑनलाइन कंज्यूमर मीडिएशन सेंटर (ओसीएमसी) और इंटरनेशनल जर्नल ऑन कंज्यूमर लॉ एंड प्रैक्टिस की स्थापना की। उनके नेतृत्व में एनयूएसआरएल, रांची ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सहयोग से उपभोक्ता चेयर की स्थापना की, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.