जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित व्यवसायिक अध्ययन विभाग की वर्तमान स्थित को छात्रों ने कुलपति से मिलकर अवगत कराया। जिसपर कुलपति ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संकायाध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय और विभागाध्यक्ष प्रो. मुराद अली को हटा दिया। उनकी जगह पर प्रो. अविनाश पार्थडिकर को नया संकायाध्यक्ष और प्रो. आशुतोष सिंह को नया विभागाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा जो भी छात्रों की शिकायत है वह कार्यपपरिषद में ले जाकर मामले पर निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...