कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, निज संवाददाता डीएस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय संदर्भ प्रबंधन उपकरण कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने शोधकर्ताओं, छात्रों और प्राध्यापकों को शोध कार्य जारी रखने की सलाह दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने, उनके सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। नई शिक्षा नीति में शोध के महत्व को दर्शाया गया है। कहा कि शैक्षणिक और शोध जगत में संदर्भ प्रबंधन केवल एक कौशल नहीं बल्कि एक आवश्यक जरूरत बन गई है। पहले किए जाने वाले रिसर्च की चर्चा करते हुए कहा कि सकारात्मक बदलाव किया जाना चाहिए। एमएस वर्ड रेफरेंस,मेंडले और जोटेरो जैसे संदर्भ प्रबंधन उपकरणों का महत्वपूर्ण कौशल सिखाया जाना वास्तव में सराहनीय है। अध्यक्षता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.