मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति ने एमए प्रथम वर्ष के प्राचीन इतिहास के तृतीय प्रश्नपत्र में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूछे जाने के मामले की जांच विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक शक्ति प्रताप को सौंप दी है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मां विंध्यवासिनी विश्व विद्यालय की बुधवार को नगर के केबीपीजी कॉलेज में एमए प्राचीन इतिहास के प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व की सेमेस्टर परीक्षा थी। विश्वविद्यालय से भेजे गए प्रश्नपत्र के तीन (ए) खण्ड में मौर्य वंश के शासक चंद्रगुप्त मौर्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.