गोरखपुर, जनवरी 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एमएमएमयूटी के कुलपति व भारतीय शिक्षण मंडल गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष प्रो जय प्रकाश सैनी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लेख प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया। भारतीय शिक्षण मंडल की युवा गतिविधि द्वारा 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर 'विकसित भारत: स्व-बोध-उठो और जागो (स्वामी विवेकानंद की दृष्टि में)' विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की लेख-लेखन प्रतियोगिता होगी। इसमें महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी शोधार्थी और युवा शिक्षक भाग ले सकते हैं। आयोजन ऑनलाइन होगा। लेखों की शब्द-सीमा 500 से 750 शब्द निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता के मुख्य विषयों में स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार, पत्र एवं भाषण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पंच परिवर्तन-सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.