धनबाद, जनवरी 2 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि बीबीएमकेयू के कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज जामाडोबा का निरीक्षण किया। कुलपति ने प्राचार्य आरपी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विषयों में अध्यापकों की कमी हो, उन विषयों में ऑनलाइन डिजिटल मोड में क्लास कराएं। उपलब्ध संसाधन का समुचित उपयोग करते हुए शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ाएं। कॉलेज परिसर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिए दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन प्रस्ताव तैयार करने का सुझाव दिया। प्राचार्य डॉ आरपी सिंह ने कॉलेज में कैंटीन की कमी समेत विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस पर वीसी ने गंभीरता से विचार करने की बात कही। कॉलेज परिसर की चहारदीवारी के अंदर जंगल की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। कुलपति ने कॉलेज के अन्य विभाग, क्लास रूम व शौचालय को देखा। वह शिक्षकों और कर्...