लखनऊ, फरवरी 5 -- पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह ने गुरुवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की प्रयोगशाला और परिसर में विकसित किए जा रहे सुगंध पथ का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, प्रयोगशाला की सुविधाओं, उपकरणों की उपयोगिता और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। कुलपति ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम की समझ, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण और शिक्षकों का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि विवि का उद्देश्य सिर्फ डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और नवाचार के लिए सक्षम नागरिक बनाना है। कुलपति ने इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की लैब के निरीक्षण में आधुनिक उपकरणों, दवा निर्माण से संबंधित प्रयोगात्मक व्...