पूर्णिया, अक्टूबर 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज नेतृत्व में शिष्टमंडल ने पूर्णिया विश्वविद्यालय में भारतीय संविधान एवं विश्वविद्यालय अधिनियम के साथ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्र राष्ट्रीय जनता दल के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पीयूष पुजारा छात्र राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल,विश्वविद्यालय प्रधान महासचिव चाहत यादव,करण यादव,आयुष झा और रोशन कुमार शामिल रहे। मौके पर डॉ आलोक राज ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया कि भारतीय संविधान एवं विश्वविद्यालय अधिनियम की अनदेखी कर पूर्णिया विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की जा रही है।अतिथि शिक्षक की नियुक्ति विश्वविद्यालय में रिक्त श...