भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू प्रशासनिक भवन में कुलपति के नियमित बैठने की मांग को लेकर सिंडिकेट सदस्यों ने गुरुवार को धरना दिया। वे लोग कुलपति प्रो. जवाहर लाल के कार्यालय के समक्ष दोपहर बाद बैठे थे। वे लोग अपनी मांगों से संबंधित तख्ती हाथ में लिए थे। धरना पर डॉ. रामसेवक सिंह, डॉ. मुस्फिक आलम, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. निर्लेश कुमार आदि बैठे थे। टीएनबी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक कुलपति कार्यालय में नहीं बैठेंगे। वे लोग हर दिन 3.30 बजे के बाद धरना देंगे। टीएमबीयू की छात्र राजद इकाई ने सिंडिकेट सदस्यों की मांग का समर्थन किया है। विवि अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.