संवाददाता, जनवरी 7 -- यूपी के उन्नाव के बदरका में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के एक कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव रेप कांड के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुलदीप सेंगर के साथ अन्याय हुआ है। भाजपा के फायर नेता और सांसद साक्षी महाराज ने कुलदीप सिंह सेंगर पर अपना व्यक्तिगत मत बताते हुए कहा, "न्यायालय ने बहुत देर से न्याय किया। उस न्याय का सम्मान करना चाहिए था। पहले ही उन्नाव का नाम बहुत ज्यादा बदनाम हो चुका है। बढ़ा-चढ़ाकर लोगों ने बदनाम करने का प्रयास किया। अब इस संदर्भ में कुछ लोगों ने बोलना शुरू किया है। फिर भी मैं यह कहूंगा कि न्यायालय को नीर-क्षीर विवेकिनी बुद्धि के आधार पर इसमें निर्णय करना चाहिए था।" उन्होंने जेएनयू से जुड़े उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.