नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- उन्नाव दुष्कर्म मामले के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से मिले झटके के बाद उसकी बेटी ने एक सार्वजनिक पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। सेंगर की बेटी इशिता सेंगर ने इस पत्र में कहा है कि इस ट्रायल की वजह से उसे रोजाना रेप की धमकियां मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ साउथ ईस्ट एशिया में दो देशों के बीच जारी जंग में चीन कूद पड़ा है। देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ:सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सेंगर की बेटी ने लगाई न्याय की गुहार, खुले पत्र में क्या-क्या लिखा? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को CBI कि अपील पर सुनवाई करते हुए उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद बाद पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बेटी ने एक सा...