बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- ककोड़। विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत देने के विरोध में शुक्रवार को जिला यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसराईल गहलोत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार दोपहर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास के पास डुब्बन वाली कुइयां पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि कांग्रेसी प्रदर्शन कर कुलदीप सेंगर का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनकर कब्जे में ले लिया। पुलिस कांग्रेस नेताओं को कोतवाली ले गयी। जिन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसराईल गहलोत, गाजियाबाद कोर्डीनेटर राजकुमार पंडित, मुनेन्द्र सिंह जाटव,उदय प्रताप सिंह,असलम सोलंकी, युसूफ अल्वी, इरफान,लौकेश आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.