नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बेहद निराश किया। 489 रनों के जवाब में भारतीय टीम 201 रनों पर सिमट गई। सोमवार को भारत का स्कोर एक समय एक विकेट पर 95 रन था लेकिन उसने 27 रन के अंदर छह विकेट खो दिए। मुश्किल वक्त में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने टिककर बैटिंग की। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर (48) के साथ आठवें विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। हालांकि, 30 वर्षीय कुलदीप ज्यादा रन नहीं बना सके। उन्होंने 134 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 19 रन जुटाए। उनके नाम एक हैरतअंगेज रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।इस मामले में नंबर-1 बने कुलदीप कुलदीप का 19 रनों की पारी में 14.18 का स्ट्राइक रेट रहा। यह घरेलू टेस्ट पारी में कम से कम 100 गेंद खेलने के बाद किसी भारतीय क्रिकेटर का सबसे कम स्ट्राइक रेट है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.