नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान महंगे साबित हुए। कुलदीप को वडोदरा में खेले गए मुकाबले में सिर्फ एक विकेट मिला। शुरुआती ओवरों में उन्होंने कुछ मौके बनाए थे लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्हें 34वें ओवर में पहली सफलता मिली और इस विकेट के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 52वें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज लांस क्लूजनर को पीछे छोड़ा। कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड की पारी के 34वें ओवर में बल्लेबाज ग्लेन फिलिप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। श्रेयस अय्यर ने उनका आसान कैच लपका। ग्लेन 19 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के साथ ही कुलदीप यादव ने वनडे में 192 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लांस क्लूजनर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.