नई दिल्ली, जनवरी 14 -- डेरिल मिचेल ने बुधवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली और न्यूजीलैंड को सात विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने 117 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 285 का टारगेट 47.3 ओवर में चेज किया। कीवी टीम ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को खासकर निशाने पर लिया। उन्होंने मैच में सबसे महंगा स्पेल डाला। कुलदीप ने 10 ओवर में 82 रन खर्च किए और सिर्फ विल यंग (98 गेंदों में 87, सात चौके) का विकेट चटकाया। यंग ने मिचेल के साथ 162 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। मिचेल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने न्यूजीलैंड द्वारा कुलदीप को निशाने पर लेने का खरा सच बताया है।'कुलदीप यादव बेस्ट बॉलर्स में से हैं' मिचेल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, ''कुलदीप दुनिया के बेस्ट बॉलर्स में...