बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- पूजा पंडाल कुलती : आकर्षक पंडाल में माता रानी के भव्य रूप का होगा दर्शन 36 वर्षो से देवी स्थान पूजा समिति कर रही है प्रतिमा की स्थापना भव्य पंडाल और मूर्ति के अलावा बेहतरीन होगी साज-सज्जा फोटो: अस्थावां पूजा : कुलती गांव में इसी रूप में दर्शन देंगी मां शेरावाली। अस्थावां, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रखंड के कुलती गांव में इस बार मां की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। आकर्षक पंडाल बनाये जा रहे हैं। आधुनिक प्रकाश की व्यवस्था भी की जा रही है। यहां आने वाले भक्तजन मां के दर्शन पूजन कर गदगद हो जाएंगे। श्री देवी स्थान दुर्गा पूजा समिति द्वारा दशहरा मेले को यादगार बनाने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि वर्ष 1989 से कुलती गांव में दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। 36 वर्षों ...