नई दिल्ली, मार्च 15 -- रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति समझौते को लेकर बात चल रही है। ऐसे में दोनों ही पक्षों की तरफ से युद्ध की स्थिति को ले अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिक फंस चुके हैं। रूसी सैनिकों ने उन्हें घेर लिया है। अब इन दोनों के इस दावे पर कीव ने जवाब दिया है। कीव की तरफ से कहा गया है कि यह सब दावे पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। शुक्रवार को यूक्रेनी सेना ने इस मुद्दे पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह सब पूरी तरह से राजनीतिक तरीके से यूक्रेन और उसके सहयोगियों पर दवाब डालने की साजिश है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में सेना ने लिखा,"पिछले एक दिन में युद्ध की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुर्स्क क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.