अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- द्वाराहाट। ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में दस संकुल स्कूलों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ सलना प्रधान उमा अधिकारी ने किया। इस दौरान कुर्सी दौड़ एवं शैक्षणिक स्टॉल प्रतियोगिता में संकुल बिन्ता, नींबू-चम्मच दौड़ में संकुल उभ्याड़ी, रैम्प वॉक, नाटक एवं लोकनृत्य-गीत प्रतियोगिता में संकुल बग्वालीपोखर, लोकवाद्य यंत्र प्रतियोगिता में संकुल डढोली और उत्कृष्ट एसएमसी श्रेणी में संकुल द्वाराहाट ने बाजी मारी। यहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कांडपाल, अंजू साह, मनीष पांडे, डॉ. दीपक मेहता, मनोज पंत, उदित जोशी, ललित पालीवाल, बरखा रानी, पुष्कर सिंह, तारा अधिकारी, चेतना बिष्ट, निरंजन कुमार, पूजा गोस्वामी, कविता बिष्ट, कमल किशोर, बीरेंद्र अधिकारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...