अररिया, अगस्त 20 -- खेल के मैदान के अभाव में बच्चे नहीं कर पा रहे हैं खेल कूद, खेल प्रतिभा हो रही है कुंठित सरकार ने प्रखंड के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक की तो बहाली की पर मैदान नहीं कुर्साकांटा प्रखंड के 140 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में से आधा दर्जन के पास ही खेल मैदान कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन स्कूलों में खेल का मैदान नहीं होने से बच्चे खेल नहीं पाते हैं। इस कारण बच्चों में खेल प्रतिभा का विकास नहीं हो पाता है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रखंड के कुल 140 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में से केवल आधा दर्जन हीं विद्यालयों के पास खेल का मैदान है। यही नहीं सरकार ने प्रखंड के मध्य विद्यालयों में शारहरिक शिक्षक भी बहाल किये हंै। ब...