जमशेदपुर, नवम्बर 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस 13 नवंबर को अपडाउन में रद्द रहेगी। लाइन मरम्मत कार्य को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। कुर्ला एक्सप्रेस समेत चांडिल होकर चलने वाली मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस भी 13 नवंबर को रद्द रहेगी। जबकि, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 15 नवंबर को अपडाउन रद्द करने का आदेश चक्रधरपुर मंडल से हुआ है। ट्रेनों के रद्द होने से बंगाल, झारखंड, ओडिशा समेत अन्य राज्य के सैकड़ों यात्रियों को दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.