साहिबगंज, जुलाई 20 -- तीनपहाड़। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की जिला स्तरीय बैठक रविवार को संघ के अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की अध्यक्षता में तीनपहाड़ के बाबुपाड़ा स्थित विवाह भवन में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में चर्चा व सुझाव प्राप्त करना था। बैठक का संचालन रमन राय ने किया। उन्होंने बैठक में मौजूद सदस्यों को बताया कि संगठन की शक्ति सदस्यों के आत्मबल व एकता पर निर्भर करती है। एक संगठन तभी मजबूत बन सकता है जब संगठन के सदस्य आपस में एक-दूसरे को समझ व जान सके। अध्यक्षीय भाषण के दौरान मंटा मंडल ने कहा कि संगठन में ही किसी समाज की शक्ति निहित होती है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सक्रिय सदस्य चाहे तो हमारा संगठन विशाल हो जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.