देहरादून, फरवरी 21 -- कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की कांवली शाखा में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य की पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों की बहार दिखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक सविता कपूर, उद्योगपति नीरज पंत,शाखा अध्यक्ष भारती पांडे ,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,रजनीश त्रिवेदी,भाजपा नेता आदित्य चौहान,जोगेन्दर पुंडीर और रेनू घेल ने किया। समारोह में शाखा की सदस्यों द्वारा पारंपरिक चीर बंधन की प्रस्तुति के साथ होली गीतों का आयोजन किया गया। बीना जोशी, रमा, बीना भट्ट, कमला पंत, कमला जोशी, प्रेमलता बिष्ट, भारती पांडे, दया बिष्ट, बबीता शाह और पुष्पा पंत ने "सिद्धि करो महाराज होली के दिन में." जैसे पारंपरिक गीतों के माध्यम से गणपति और गौरा महेश की स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एज...