देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर से लेकर गांव देहात तक शनिवार की सुबह बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। अल्लाह की खुशी की खातिर मुस्लिम भाईयों ने कुर्बानी दी। एक दूसरे से लगे मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी। चहुंओर ईद की खुशी का माहौल रहा। लोगों में सुबह से ही ईद उल अजहा को लेकर उत्साह छाया रहा। नहा धोकर लोग ईद की नमाज अदा करने ईदगाह और मस्जिद की तरफ चल दिए। 6:30 बजे तक ईदगाह का मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया। तय समय पर जामा मस्जिद के पेश इमाम अशफाक अहमद कासमी ने नमाज पढ़ाई। वहीं अबूबकर नगर स्थित जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के इमाम अहमद रजा मिस्बाही ने लोगों को ईद की नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुस्लिम भाईयों ने परिवार और देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज अदा कर कुछ लोग सिविल लाइन कब्रगाह पहुंचे। यहां पूर्वजों की नमाज पर फाति...