जहानाबाद, फरवरी 19 -- जिलाधिकारी का आदेश पूरी तरह बेअसर हो रहा साबित अस्पताल गेट और शकुराबाद मोड़ के पास लगा रहा ऑटो चालकों का जमावड़ा कुर्था, निज संवाददाता कुर्था बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद हर दिन लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे आम लोगों, मरीजों एवं छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि 25 मार्च 2025 को तत्कालीन जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक किसी भी प्रवेश द्वार से बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके लिए बाईपास मार्ग की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि भारी वाहन बाजार क्षेत्र से होकर न गुजरें। बावजूद इसके जिलाधिकारी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.