जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था बाजार निवासी मोहम्मद इबरार आलम की 21 वर्षीया पुत्री शजविन प्रवीण की रांची में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शजविन की शादी 13 मई 2025 को रांची के रमजान कॉलोनी निवासी नजिस जहीर से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा 20 लाख रुपये और जमीन में हिस्सेदारी की मांग को लेकर शजविन को प्रताड़ित किया जाता था। 15 दिसंबर की रात ससुराल से उसकी मौत की सूचना दी गई, जिसे आत्महत्या बताया गया। लेकिन शव पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पिता ने लोअर थाना, रांची में ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...