आरा, फरवरी 25 -- सहार,संवाद सूत्र। चौरी थाना अंतर्गत बंगौटी गांव निवासी दो आरोपियों ने कुर्की से पूर्व सरेंडर कर दिया। पुलिस निरीक्षक अगियांव अंचल के नेतृत्व में बंगौटी गांव में छापेमारी से पूर्व ही दोनों ने सरेंडर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगेश राय के पुत्र अजय राय तथा शिवनंदन राय के पुत्र रमेश राय पर न्यायालय से कुर्की का वारंट जारी किया गया था। आरोपियों पर वर्ष 2004 में मारपीट का मामला दर्ज था। इसमें कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...