सीवान, सितम्बर 14 -- पचरुखी। सहायक सराय थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम चांप गांव से एक कुर्की वारंटी को पकड़ा है। पकड़ाया वारंटी इसी गांव का ओमप्रकाश साह है। जिसे पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश साह पर पूर्व के किसी मामले में न्यायालय से कुर्की के लिए वारंट जारी हुआ था। तत्पश्चात पुलिस आरोपी के घर की कुर्की करने की प्रक्रिया में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम पुलिस को ओमप्रकाश साह के घर पर मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। तत्पश्चात पुलिस ने थानाध्यक्ष विकाश कुमार विट्टू के नेतृत्व में छापेमारी कर वारंटी को दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.