जहानाबाद, फरवरी 8 -- मेहंदिया, निज संवाद दाता। कलेर पुलिस द्वारा आरा जिले के उदवंत नगर ग्राम में एक वारंटी के यहां जब कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी तो वारंटी ने कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि उदवंत नगर ग्राम निवासी कर्मेंद्र कुमार उर्फ करिया यादव के विरुद्ध न्यायालय ने कुर्की जब्ती का वारंट जारी कर रखा था। रविवार को कलेर पुलिस जब इसके घर पहुंच कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने ही वाली थी कि उसने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। जिसके बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...