मुंगेर, सितम्बर 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कांड संख्या- 119/2025 से जुड़े फरार अभियुक्त पप्पू यादव उर्फ राकेश कुमार रंजन की संपत्ति कुर्की के आदेश के दौरान विवाद खड़ा हो गया है। ज्ञात हो कि, बीते 13 सितम्बर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप, पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, सिपाही राजीव कुमार एवं सहकारिता पदाधिकारी विद्यासागर सहित 100 से अधिक पुलिस बल, जेसीबी और मजदूरों के साथ शास्त्री नगर पहुंचे। पुलिस का दावा था कि, फरार अभियुक्त की संपत्ति को चिन्हित कर कुर्की की जानी है। लेकिन, अभियुक्त के भाई विकास यादव उर्फ विकास कुमार का आरोप है कि, पप्पू यादव की संपत्ति पर कोई निर्माण नहीं था। इसके बावजूद पुलिस ने उनके (विकास यादव) मकान को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया, दरवाजे-खिड़कियां और ...