बगहा, जून 24 -- नरकटियागंज, हन्दिुस्तान संवाददाता। मानसून आरंभ होते ही नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव तथा कीचड़ की परेशानी शुरू हो गई है। नगर के हरदिया मुहल्ले में कई जगहों पर सुबह में पानी के जमावड़े से लोगों को परेशानी हुई तो उधर वार्ड संख्या 21 स्थित कुरैशी मुहल्ले में बरसात व नाला का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से जल जमाव हो गया है। इससे आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। उक्त मुहल्ले के अफरोज अंसारी, जहीर मियां, फिरोज कुरैशी, वसीर अहमद,मो नसीम, मेराज कुरैशी आदि ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। किंतु अब तक इसका कोई निदान नहीं निकाला जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.