चक्रधरपुर, मई 6 -- चक्रधरपुर, संवाददाात। चक्रधरपुर प्रखंड के कुरुलिया नंबर दो गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो छह मई को समापन होगा। हरिनाम संकीर्तन में 7 कीर्तन मंडली हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें दो महिला कीर्तन मंडली है और 4 पुरुष कीर्तन मंडली शामिल है। कीर्तन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे पूरा ईलाका भक्तिमय हो उठा है और कीर्तन देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मौके पर समाजसेवी डा. विजय सिंह गागराई कुरुलिया गांव पहुंचे, गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डा. विजय सिंह गागराई का स्वागत किया। वहीं डा विजय सिंह गागराई ने कीर्तन मंडली और लोगों का हौसला अफजाई किया तथा कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन को सफल बनाने में मुख्य रूप से बसु प्रधान, विश्वजीत प्रधान, श्रावण प्रधान, सुरज प्रधान, भोलानाथ प्र...