मुरादाबाद, मार्च 18 -- सरस्वती शिशु मंदिर कांठ की कक्षा चार की छात्रा ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया। आयोजित समारोह में छात्रा को प्रशस्तिपत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र हरियाणा के तत्वावधान मे वर्ष 2024-2025 सत्र की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कई महत्वपूर्ण शीर्षकों से निबंध लेखन के लिए जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली,उत्तर प्रदेश के शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भागीदारी की थी। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर कांठ कक्षा 4 की छात्रा आध्या बिश्नोई पुत्री सौरभ कुमार बिश्नोई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का नाम रोशन करने पर प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य ने छात्रा को समारोह में प्रशस्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.