आगरा, मार्च 23 -- किरावली, हिन्दुस्तान संवाद। चाहरवाटी क्षेत्र की धर्मस्थली शीतल कुंड धाम पर रविवार को दयानन्द सरस्वती महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय हिंदू महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। शीतल कुंड धाम का ट्रस्ट भी बनाया गया। ट्रस्ट में दान दाताओं ने इच्छानुसार दान भी दिया। मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक शर्मा एवं राष्ट्रीय टीम के सदस्य राम प्रकाश शाही, कृष्ण कुमार गौतम, पिंकी पाठक जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चाहर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन आकाशवाणी के लोकगीत गायक कलाकार महावीर सिंह चाहर व हरेंद्र मुकदम ने किया। डॉ रामेश्वर चौधरी, अमित चौधरी, उदयवीर सिंह चाहर, बच्चू सिंह चाहर, लाला प्रधान, निरंजन सिंह कुंतल, ज्ञानी चाहर, यादराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...