मऊ, फरवरी 2 -- इंदारा। संत रविदास मंदिर सेवा समिति अदरी के तत्वाधान में नगर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा रामस्वरूप पोखरे के संत रविदास मंदिर से आरंभ हुई जो नगर पंचायत होते हुए लक्ष्मीनगर चौराहे से वापस प्रमुख मार्गों से होते हुए अदरी बाजार के मार्ग से शोभायात्रा वापस संत रविदास मंदिर पहुंची। इस मौके पर समाज में छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सभ्य समाज का निर्माण किए जाने का संकल्प लिया गया। शोभायात्रा में अध्यक्ष हरिकेश कुमार, निखिलेश कुमार निक्की, चन्दन कुमार, सुबोध, सुधीराम बौद्ध, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार गोयल, अमलेश निगम, प्रिंस गुप्ता, अदरी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किशन जायसवाल, नरसिंह मौया, पंकज उदास, आकाश भाष्कर, अहमद रजा, अविनाश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.