रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा निवासी सूरज कुमार उरांव को एक कंपनी का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर उनसे 3.70 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस संबंध में सूरज ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सूरज ने पुलिस को बताया कि एक वेबसाइट में कुरियर कंपनी का फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया और खुद को कंपनी का अधिकारी बताया। फ्रेंचाइजी के लिए एक नंबर दिया। 23 अक्तूबर को जब वह उस नंबर पर फोन किए। बातचीत होने के बाद रकम के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद वह उस व्यक्ति के बताए हुए खाते में 3.70 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। बाद में पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...