मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- फुगाना थाना क्षेत्र के कुरावा गांव के बाहर युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी ठंड के चलते मौत होना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। फुगाना थाना के गांव कुरावा निवासी 38 वर्षीय अंकित पुत्र सुभाष बड़ौत में कार्य करता था। दो दिन पूर्व अंकित का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि 2 दिन पूर्व अंकित गांव में आया था। जो शराब पीकर गिर गया और ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों में गए, तो वहां पर अंकित का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई, जहां डाक्टर ने उसे मृत ...