पीलीभीत, मार्च 29 -- रमजान के पाक महीने में कस्बे के मोहल्ला तिगड़ी स्थित गौसिया मस्जिद में जुमेरात की रात तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल होने पर एक विशेष तकरीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मौलाना राशिद नूरी समेत कई उलमा-ए-किराम ने कुरान की फजीलत और उसकी बरकतों पर विस्तार से बयान किया। कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम व हाफिज मौलाना इंतेखाब हुसैन को तरावीह में कुरान मुकम्मल करने और उनकी सेवा के सम्मान मेंRs.60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्कूटी इनाम में दी गई। इसके अलावा, मस्जिद के मोज्जीम हाफ़िज़ अख्तर को भी तरावीह के दौरान शामा की भूमिका निभाने के लिए Rs.43 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। स्कूटी की व्यवस्था मोहल्ले के नौजवानों ने चंदा एकत्र कर की, जबकि नकद इनामात मस्जिद कमेटी और मोहल्ले के लोगों के सहयोग से चंदा एकत्र कर दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.