चंदौली, मार्च 12 -- चंदौली, संवाददाता। माह-ए-रमजान के दूसरा अशरा आज से शुरू हो रहा है। इस अशरे में कुरान तरावीह भी मुकम्मल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस क्रम में शंकर मोड़ स्थित राइस मिल के पास रमजान माह के चांद रात से शुरू हुई कुरान तरावीह सोमवार की रात हाफिज रिजवान साहब ने मुकम्मल किया। इस दौरान रमजान की फजीलत बयान की गई। साथ ही देश में अमन-र्चन की दुआएं की गई। इस दौरान हाफिज रिजवान साहब ने कहा कि रमजान का महीना काफी खास है। इस महीने में नेकियां बरसती है। इस महीने में अधिक से अधिक इबादत, कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही मगफिरत की दुआ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद सूरह तरावीह की नमाज पढ़ना चाहिए। मुकद्दस रमजान इफ्तार (12 मार्च) रोजा बुधवार सुन्नी शिया 6: 04 बजे शाम 6:16 बजे श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.