कटिहार, फरवरी 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कटरिया निवासी कोको यादव के 40 वर्षीय पुत्र तरूण कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तरूण रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे गांव के समीप रेलवे पत्थर के पास स्थित अपने कामत पर गया था। वहां वह गुहाल से चारा निकालकर मवेशियों को देने जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन औ...