कटिहार, फरवरी 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नया हाट में हुई भीषण अगलगी के बाद पीड़ित दुकानदारों की मदद के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बुधवार को कुरसेला पहुंचे। सांसद ने अग्नि पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। सांसद पप्पू यादव ने जले हाट का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इस अगलगी में सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित दुकानदारों ने सांसद को बताया कि आग में दुकान, नकदी, कागजात और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान सांसद ने पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द जली दुकानों की सूची तैयार कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही सरकार से मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.