कटिहार, फरवरी 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराब पीने और बेचने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार कर 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है। शराब बेचने के आरोपी की पहचान अशोक कुमार मंडल कुरसेला बस्ती वार्ड संख्या 07 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 40 लीटर देशी शराब बरामद की है। वहीं दूसरी ओर छापेमारी में पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में 10 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। इस प्रकार कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब कारोबार व सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...