कटिहार, फरवरी 24 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना परिसर में पुलिस सप्ताह दिवस के दूसरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल में वॉलीबॉल खेल का आयोजन किया गया। 22 से 27 फरवरी तक चल रहे पुलिस सप्ताह के तहत बिहार पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार ने की। इस अवसर पर थाना परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर दिखा। पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल का आनंद उठाया। इस मौके पर सहायक थाना प्रभारी रौनक कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार तथा थाना मुंशी ईदु हुसैन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान आयोजित खेल एवं सामाजिक कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.