अररिया, नवम्बर 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर सरस्वती स्थान के समीप गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से कटिहार ले जाने के दौरान गेड़ाबाड़ी के पास उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान चांदपुर, मोरसंडा निवासी सुरेश मंडल की 55 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतका अपने पिता के घर नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती आई थी। वह देर रात एनएच 31 पर कैसे और क्यों पहुंची इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.